अमेरिकी टेक दिग्गज ऐप्पल के लिए यह हफ्ता आम नहीं रहने वाला है. आज से शुरू होकर इस पूरे हफ्ते कंपनी एक के बाद एक कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने वाली है. बीते सप्ताह ऐप्पल सीईओ टिम कुक ने भी एक्स पर पोस्ट कर कहा था कि अगला हफ्ता बड़ा होने वाला है. इसी हफ्ते 4 मार्च को लंदन, शंघाई और न्यूयॉर्क में ऐप्पल ने इवेंट के लिए भी मीडिया को इन्वाइट किया है. आइए जानते हैं कि ऐप्पल इस हफ्ते क्या-क्या लॉन्च कर सकती है. ऐप्पल की सबसे सस्ती मैकबुकऐप्पल की अब तक की सबसे सस्ती मैकबुक का इंतजार इस हफ्ते खत्म हो हो सकता है. कंपनी विंडोज लैपटॉप को टक्कर देने के लिए 12.9 इंच के डिस्प्ले और आईफोन 16 प्रो वाले A18 Pro चिपसेट के साथ एक किफायती मैकबुक लॉन्च करेगी. येलो, सिल्वर, ब्लू और पिंक कलर ऑप्शन में आने वाली यह मैकुबक भारत में 50,000-60,000 की कीमत पर लॉन्च हो सकती है.आईफोन 17eआईफोन 17 सीरीज के किफायती एडिशन को 4 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है. आईफोन 17e को लेटेस्ट लाइनअप की डिजाइन लैंग्वेज के साथ उतारा जा सकता है. इसमें डायनामिक आईलैंड के साथ 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले, आईफोन 17 वाला A19 चिपसेट और 18MP वाला सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है. भारत में इसकी शुरुआती कीमत 60,000 रुपये के आपसपास रहने की उम्मीद है.iPad Airऐप्पल अपने आईपैड एयर को भी चिप अपडेट के साथ रिफ्रेश करने वाली है. इसमें M4 चिपसेट दिया जाएगा. इसके डिजाइन में बदलाव की उम्मीद नहीं है. ऐप्पल ने पिछले साल अक्टूबर में iPad Pro‌ को M5 चिपसेट के साथ अपडेट किया था, जिसके बाद से ही ये कयास लगाए जाने लगे थे कि आईपैड एयर को भी जल्द अपग्रेड किया जाएगा.किफायती आईपैड को भी मिलेगी अपग्रेडiPad Air‌ की तरह ऐप्पल अपने किफायती आईपैड को भी नई चिप दे सकती है. यह अपडेट इसलिए भी बड़ी हो जाती है क्योंकि पहली बार यह आईपैड ऐप्पल इंटेलीजेंस को सपोर्ट करेगा. 12th जनरेशन का यह आईपैड 11 इंच के edge-to-edge डिस्प्ले के साथ आएगा. इसमें A18 या A19 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो बेहतर स्पीड और एफिशिएंसी ऑफर करेगा.मैकबुक एयर और प्रो को भी किया जाएगा अपडेटऐप्पल इस हफ्ते MacBook Air और MacBook Pro के अपग्रेडेड वर्जन लॉन्च करेगी. इनमें नई M5, M5 Pro और M5 Max चिप दी जाएंगी. डिजाइन के मामले में नए मॉडल में ज्यादा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. ऐप्पल स्टोर्स पर इसके करंट जनरेशन मॉडल की सप्लाई बंद हो चुकी है. ऐसे में पूरे कयास हैं कि कंपनी अगले हफ्ते नए मॉडल को लॉन्च कर देगी. ये भी पढ़ें-WhatsApp Web कर रहा है बार-बार लॉग-आउट? कोई गड़बड़ नहीं, यह नया नियम है कारण, यहां जान लें डिटेल