'भूत बंगला' का पहला गाना ‘राम जी आके भला करेंगे’ हुआ रिलीज, 14 साल बाद अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी ने फिर मचाया धमाल

Wait 5 sec.

‘भूत बंगला’ को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है क्योंकि ये फिल्म अक्षय कुमार और फिल्ममेकर प्रियदर्शन की OG बॉलीवुड जोड़ी को पूरे 14 साल बाद फिर से साथ ला रही है. बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म ने उन लोगों के बीच पहले ही जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है जो इस जोड़ी की आइकॉनिक कॉमेडी फिल्मों को देखकर बड़े हुए हैं.पहला गाना हुआ रिलीजएक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना ‘राम जी आके भला करेंगे’ रिलीज कर दिया है. ये एक हाई एनर्जी ट्रैक है जिसमें अक्षय कुमार अपने पूरे एंटरटेनर अंदाज में नजर आ रहे हैं. गाने में पागलपन, नॉस्टैल्जिया और उनकी वही पुरानी कॉमिक एनर्जी साफ दिखती है. ये ट्रैक फिल्म की मजेदार दुनिया की एक झलक देता है.हंसी और भूतिया मस्ती का तड़काकॉमिक एनर्जी से भरपूर ये पेपी गाना फिल्म की असली वाइब को पकड़ता है. इसके हाई बीट्स और मस्ती भरे विजुअल्स साफ बता देते हैं कि ‘भूत बंगला’ एक फुल एंटरटेनर होने वाली है. गाने में अक्षय कुमार अपने क्लासिक स्टाइल में भूतिया माहौल और अजीबोगरीब भूतों के बीच आराम से घूमते नजर आते हैं. उनका फ्रंटिक और मजेदार परफॉर्मेंस पूरे गाने को और भी दिलचस्प बना देता है.म्यूजिक टीम ने लगाया तगड़ा तड़काइस गाने का म्यूजिक प्रीतम ने दिया है और लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं. इसे अरमान मलिक और आरवन (देव अरिजीत) ने अपनी आवाज दी है. साथ ही मेलो डी का रैप सेगमेंट गाने को मॉडर्न टच देता है जिससे इसकी बीट्स और भी ज्यादा कैची हो जाती हैं.शानदार स्टारकास्ट के साथ रिलीज डेट भी तयबालाजी मोशन पिक्चर्स जो बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का हिस्सा है केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर ‘भूत बंगला’ लेकर आ रहे हैं. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामीका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव लीड रोल में नजर आएंगे. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है. ये फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.