अब 27 फरवरी को रिलीज नहीं होगी 'द केरल स्टोरी 2', HC ने लगाई अंतरिम रोक

Wait 5 sec.

 'द केरल स्टोरी 2' सिनेमाघरों में 27 फरवरी को दस्तक देने वाली थी लेकिन अब कल रिलीज नहीं हो पाएगी. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार दोपहर को, फिल्म के थिएटर में आने से एक दिन पहले, केरल हाई कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी. फिल्म के मेकर्स ने अभी तक इस डेवलपमेंट पर कोई जवाब नहीं दिया है. फिल्म पर सांप्रदायिक फूट डालने और राज्य को नेगेटिव तरीके से दिखाने का आरोप लगाया गया था.