टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज पहला मैच वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच पर टीम इंडिया और सभी प्रशंसक की नजर रहेगी, क्योंकि इसका नतीजा ही टूर्नामेंट में भारत का भविष्य तय करेगा. दोनों ही टीमें अभी तक अजेय रही है, आज किसी एक को हार मिलेगी. अहमदाबाद के इसी ग्राउंड पर दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 के पहले मैच में भारत को हराया था. टी20 वर्ल्ड कप में आज होने वाला वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि अगर वेस्टइंडीज जीती तो भारत के चांस सेमीफाइनल में जाने के बहुत कम रह जाएंगे. ग्रुप 1 में अभी वेस्टइंडीज टॉप पर है, टीम के 2 अंक और +5.350 का नेट रन रेट है. दक्षिण अफ्रीका का नेट रन रेट +3.800 का है, उनके भी 2 अंक हैं.नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस की भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है. दोपहर का मैच है, इसलिए यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही साबित हो सकता है. लक्ष्य का पीछा करना यहां थोड़ा मुश्किल हो सकता है. पिछले दोनों मैच यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं.वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेडकुल मैच: 26वेस्टइंडीज ने जीते: 14 दक्षिण अफ्रीका ने जीते: 12जीतने वाली टीम का सेमीफाइनल टिकट पक्कावेस्टइंडीज या दक्षिण अफ्रीका, आज जो भी टीम जीतेगी वो अपना सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लेगी. लेकिन भारत चाहेगा कि दक्षिण अफ्रीका जीत जाए, क्योंकि अगर वेस्टइंडीज जीत गई तो भारत के आगे जाने के चांस न के बराबर रह जाएंगे.वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच दोपहर 3 बजे से शुरू होगा. 2:30 बजे टॉस होगा. मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका का स्क्वॉडवेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, मैथ्यू फोर्डे, शिमरन हेटमायर, रोस्टन चेज, जेसन होल्डर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, ब्रैंडन किंग.दक्षिण अफ्रीका: एडन मार्क्रम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेविड मिलर, मार्को यानसन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज, कॉर्बिन बॉश, जॉर्ज लिंडे, जेसन स्मिथ, एनरिक नॉर्खिया, क्वेना मफाका.