फिल्म ओ रोमियो से लेकर द केरला स्टोरी 2 तक, थिएटर में कई फिल्में लगी हैं. द केरला स्टोरी 2 हाल ही में रिलीज हुई. शनिवार को आइए जानते हैं किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया और कौनसी फिल्म पिछड़ गई.द केरला स्टोरी 2Sacnilk के मुताबिक, द केरला स्टोरी ने पहले दिन 75 लाख का कलेक्शन किया. वहीं शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में तगड़ी ग्रोथ दिखी. फिल्म ने दूसरे दिन 4.65 करोड़ की कमाई की. फिल्म का टोटल कलेक्शन 5.40 करोड़ हो गया है. फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिती भाटिया और ऐश्वर्या ओझा जैसी एक्ट्रेसेस हैं. ये फिल्म काफी विवादों में भी घिरी रही हैं.ओ रोमियोशाहिद कपूर की ओ रोमियो को भी ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने 16वें दिन 1.3 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म ने घरेलू बॉक्स पर 64 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं दुनियाभर में 99.55 करोड़ कमा लिए हैं. इस फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं.बॉर्डर 2वहीं फिल्म बॉर्डर 2 की बात करें तो फिल्म ने 37वें दिन 25 लाख की कमाई की. फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 327.35 करोड़ हो गया है. फिल्म ने दुनियाभर में 447.5 करोड़ कमा लिए है. फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ जैसे स्टार्स हैं. फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है.मर्दानी 3रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 ने 30वें दिन 30 लाख रुपये की कमाई की. फिल्म का टोटल कलेक्शन 49.1 करोड़ का कलेक्श किया है. वहीं दुनियाभर में कमाई की बात करें तो फिल्म ने 72.94 करोड़ कमाए.दो दीवाने शहर मेंफिल्म ने शनिवार को 27 लाख की कमाई की. फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 6.65 करोड़ हो गया है. इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल मे हैं.अस्सीतापसी पन्नू की फिल्म अस्सी ने शनिवार को 59 लाख कमाए. फिल्म का टोटल कलेक्शन 7.99 करोड़ हो गया है. फिल्म अपने कंटेंट की वजह से काफी चर्चा में रही.