मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ समय पहले प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान किया था, जिसके बाद उनके फैंस काफी निराश हो गए थे. लेकिन अब अरिजीत ने अपने चाहने वालों को एक खास सरप्राइज दिया है. फिल्मों से दूरी बनाने के बाद उन्होंने इंडिपेंडेंट म्यूजिक पर फोकस करते हुए अपना नया गाना ‘रैना’ रिलीज कर दिया है. उनका ये ट्रैक रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया.अरिजीत सिंह ने फैंस को दिया सरप्राइजप्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के फैसले के बाद यह अरिजीत का पहला इंडिपेंडेंट ट्रैक है. इस गाने को अरिजीत ने संगीतकार और गायक शेखर रवजियानी के साथ मिलकर तैयार किया है. अरिजीत और शेखर ने इस गाने के रिलीज होने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी. View this post on Instagram A post shared by SHEYKHAR (@shekharravjiani)बता दें, 27 फरवरी को रिलीज होते ही यह गाना फैंस के दिलों पर छा गया. अरिजीत सिंह की सुकूनभरी आवाज सुनकर एक बार फिर लोग उनके दीवाने हो उठे. इस गाने को प्रिया सरैया ने लिखा है और यह ऐसा लव सॉन्ग है जो सीधे आपके दिलों को छू जाएगा. फैंस ने लुटाया प्यारगाना रिलीज होते ही अरिजीत सिंह के फैंस की खुशी साफ नजर आने लगी. सोशल मीडिया पर उनकी कमबैक को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. लोग खुलकर उनकी तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'प्लेबैक सिंगिंग से दूरी के बाद इंडिपेंडेंट म्यूजिक में ऐसा कमबैक, सच में कमाल है.' वहीं दूसरे फैन ने कमेंट किया, 'अरिजीत का यह अंदाज बिल्कुल अलग है धीमा, सुकून भरा और दिल को छू लेने वाला.'बता दें कि अरिजीत सिंह ने इसी साल 27 जनवरी को प्लेबैक सिंगिंग को अलविदा कहकर सबको चौंका दिया था. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपनी रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए लिखा था, ‘इतने सालों तक बतौर श्रोता मुझे इतना प्यार देने के लिए आप सभी का शुक्रिया. मैं यह बताना चाहता हूं कि अब से मैं प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया प्रोजेक्ट हाथ में नहीं लूंगा. इस सफर को अलविदा कह रहा हूं. यह एक शानदार सफर रहा है.’