6 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसीं संदीपा विर्क का छलका दर्द, बोलीं- मौत की दुआ मांगने लगी थी

Wait 5 sec.

बॉलीवुड एक्ट्रेस संदीपा विर्क करीब 4 महीने तक तिहाड़ जेल में बिता चुकी हैं. उन्हें प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया था. 6 करोड़ रुपयों के इस मामले में फंसी संदीपा को बीते दिनों जमानत मिली थी. अब उन्होंने हाल ही में जेल का एक्सपीरियंस शेयर किया है. साथ ही ये भी बताया कि कैसे वो रोज मौत की दुआ मांगा करती थीं.संदीपा विर्क का छलका दर्दहाल ही में संदीपा विर्क ने सिमरन जोत मक्कर से बातचीत में जेल में बिताए अपने समय को याद  किया. एक्ट्रेस ने कहा, 'तिहाड़ एक ऐसी जगह है जहां मैं अपने सबसे बड़े दुश्मन को भी नहीं भेजना चाहूंगी. जब मैं पहली बार वहां गई, तो मैंने भगवान से कहा कि मैं इसके लायक नहीं हूं. पहले दिन, जब मैं वॉशरूम गई, तो मैंने सोचा लोग कहते हैं कि सब कर्म का फल है, शायद मैंने पिछले जन्म में कुछ गलतियां की हों, जानबूझकर या अनजाने में. मुझे लगा मैं इसके लायक नहीं हूं.'‘मौत की दुआ मांगने लगी थी’- संदीपा विर्क संदीपा विर्क ने अपने सबसे दर्दनाक पल का भी जिक्र किया जब वो थक चुकी थी और बताया, 'मैं दुआ करती थी कि मौत आए और मुझे ले जाए. सबसे बुरा एहसास तब होता है जब आपकी वजह से माता-पिता को आपसे मिलने जेल आना पड़े. मैंने उनसे माफी भी मांगी कि उन्हें मेरी वजह से वहां आना पड़ा. मेरे माता-पिता और भाई-बहन मेरे साथ खड़े रहे क्योंकि आपके अपने लोग जानते हैं कि आप कौन हैं.'     View this post on Instagram           A post shared by Simranjot Singh (@simranjotmakkar)उन्होंने आगे कहा, 'तिहाड़ के अंदर, सोचिए 500 लोगों के साथ रहना, यह घरेलू राजनीति जैसा है. मेरी सेहत बहुत खराब हो गई थी. तनाव के कारण मैं बिना सहारे के खड़ी भी नहीं हो सकती थी. आज भी जब मैं इसके बारे में सोचती हूं, तो रो पड़ती हूं, मेरे साथ ही ऐसा क्यों हुआ? उन्होंने बताया, वॉशरूम में बहुत गंदगी है. जमीन पर सोना पड़ता है. बैरक सुबह 6 बजे खुलते हैं, 12 बजे बंद होते हैं, फिर दोपहर 3 बजे खुलते हैं और शाम 6 बजे तक बंद हो जाते हैं. खाना बहुत घटिया है रोज वही दाल, वही सब्ज़ी, चार रोटी और चावल. कुछ भी खाने का मन नहीं करता.क्या है पूरा मामला?दिल्ली हाई कोर्ट ने 27 दिसंबर 2025 को संदीपा विर्क को जमानत दे दी. कोर्ट ने कहा कि वह पहले ही चार महीने से ज्यादा समय जेल में बिता चुकी हैं और इस केस का मुख्य आरोपी अमित गुप्ता अभी फरार है, इसलिए केस जल्दी खत्म होने की उम्मीद नहीं है. संदीपा विर्क पर आरोप है कि उन्होंने एक ऐसे निवेश घोटाले से जुड़ी रकम ली, जिसमें एक इंसान को फिल्म में लीड रोल देने का वादा कर लगभग 6 करोड़ रुपये निवेश करवाए गए थे.ED का कहना है कि यह पैसा उनके बैंक खातों के जरिए आगे भेजा गया और उससे प्रॉपर्टी खरीदी गई या एक कथित ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जुड़ा लेन-देन किया गया. हालांकि, कोर्ट ने यह भी देखा कि यह मामला 2008 से 2013 के बीच के पुराने लेन-देन से जुड़ा है. इसी आधार पर सामान्य कानूनी नियमों के तहत उन्हें जमानत दे दी गई.