Krishnamachari Srikkanth Warned Team India: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज यानी 26 फरवरी को होगा. इस मुकाबले को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो जैसा होने वाला है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दोनों टीमों को सिर्फ जीतना ही नहीं, बल्कि बेहतर नेट रन रेट के साथ जीतना होगा, क्योंकि दोनों ही टीमें अपना पहला सुपर-8 मैच बड़े अंतर से हारकर आ रही हैं. टीम इंडिया हर हाल में जिम्बाब्वे को बड़े मार्जिन से हराना चाहेगी, क्योंकि टीम इंडिया का सब कुछ दांव पर लगा हुआ है.इस टूर्नामेंट में 1 मार्च को भारत का मुकाबला वेस्टइंडीज से भी होना है. कैरेबियाई टीम शानदार फॉर्म में चल रही है, लेकिन पूर्व भारतीय दिग्गज कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले बड़ा बयान दिया है.कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने दिया बड़ा बयानकृष्णम्माचारी श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘जिम्बाब्वे को हराकर वेस्टइंडीज इस समय भारत से एक कदम आगे है. सब कुछ टीम इंडिया के लिए अब साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के मैच पर आकर रुक गया है. चेन्नई की पिच पर जिम्बाब्वे भारत के लिए वेस्टइंडीज से ज्यादा बड़ा खतरा होगा.’बता दें, जिम्बाब्वे की पूरे टूर्नामेंट में अच्छी फॉर्म में चल रही है. उन्होंने ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराकर बड़ा उलटफेर किया था. वेस्टइंडीज के सामने उन्हें इस टी20 वर्ल्ड कप की पहली ही हार मिली थी, जिसमें वेस्टइंडीज ने 107 रन के बड़े अंतर से हराया था. जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत मानी जा रही है फेवरेटजिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ही मुकाबला जीतने की फेवरेट है. इसमें कोई दोहराए नही नहीं है, लेकिन भारत को चेन्नई की विकेट पर जिम्बाब्वे सरप्राइज जरूर कर सकती है. टीम इंडिया को ये भी दिमाग में रखना होगा कि उनको जिम्बाब्वे से बड़े अंतर से जीतना होगा. बता दें कि साउथ अफ्रीका ने भारत के पहले सुपर-8 के मुकाबले में 76 रन के बड़े अंतर से हराया था. इस बड़ी हार के बाद टीम इंडिया की नेट रन रेट काफी ज्यादा खराब हो गई है, जिसे जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ठीक करना चाहेगी.