इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असल दुनियाभर में देखने को मिल रहा है. कई जगहों पर इंटरनेशनल उड़ाने रद्द कर दी गई हैं. जिसके चलते आम लोगों से लेकर कई सेलेब्स, राजनेताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है. खासतौर से वे लोग जो दुबई में थे. कई सेलिब्रिटीज भी हैं जो इस युद्ध के चलते दुबई में फंस गए हैं. शनिवार और रविवार को हुए मिसाइल हमलों और धमाकों के चलते दुबई का एयरस्पेस बंद कर दिया है. जिसकी वजह से कई सेलेब्स भी यहां फंस गए हैं, कोई यहां काम के चलते आया था तो कोई छुट्टियां मनाने. आइये बताते हैं कौन- कौन से सेलेब्स हैं जो इस वक्त दुबई में फंसे हैं.ईशा गुप्ताबॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी इस समय आबू धाबी में फंसी हुई हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर कर इस बात की जानकारी फैंस को दी है. एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा है कि जो भी लोग उनके बारे में पूछ रहे हैं, उन्हें मैसेज कर रहे हैं उनको जवाब ना दे पाने के लिए उनसे माफी मांगती हूं. साथ ही उन्होंने बताया कि वो सुरक्षित हैं, समय मुश्किल हैं लेकिन वो जल्दी ही वापस लौटेंगी.सोनल चौहान'जन्नत' फेम एक्ट्रेस सोनल चौहान भी दुबई गई हुई थीं. दुबई में सारी फ्लाइल्ट सस्पेंड होने के चलते सोनल को भी इस मुश्किल स्थिति का सामना करना पड़ रहा है. एक्ट्रेस ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर पीएम मोदी से मदद की गुहाई लगाई है. उन्होंने इस कठिन परिस्थिति में सरकार से गाइडेंस और सपोर्ट की गुहार लगाई है.अजित कुमारतमिल फिल्मों के सुपरस्टार अजित कुमार भी इस समय दबई में फंसे हु हैं. हालांकि नके मैनेजरने बताया है कि वो फिलहाल सुरक्षित हैं. अजित पेशे से एक रेसर भी है, वो यूएई में रेसिंग कमिटमेंट्स के चलते ही पहुंचे थे. उन्हें चेन्नई वापस लौटना था लेकिन अचानक से फ्लाइट के सस्पेंड होने की वजह से उनका प्लान बिगड़ गया.सुभाश्री गांगुलीबंगाली एक्ट्रेस सुभाश्री गांगुली भी अपने बेटे के साथ छुट्टियां मनाने दुबई गई हुई थीं. लेकिन एक्ट्रेस बेटे के साथ ही वहां फंस गई हैं. इस बात की जानकारी सुभाश्री के पति और फिल्ममेकर राज चक्रवर्ती ने दी है. उन्होंने बताया कि पत्नी और बेटा दोनों सुरक्षित हैं, अब केवल उनके जल्दी वापस लौटने का इंतजार है.एरिका फर्नांडिससाल 2023 में दुबई रीलोकेट हुईं एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस भी इस समय दुबई में हैं. एक्ट्रेस ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में बताया कि वो फिलहाल दुबई में ही हैं लेकिन सुरक्षित हैं. एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि इस मुश्किल घड़ी को UAE गवर्मेंट बहुत अच्छी तरह से हैंडल कर रही है. हालांकि एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि फिलहाल सबकुछ बहुत डरावना है. जिस तरह से यहां धमाकों की और मिसाइल्स की आवाजें आ रही हं वो डराने वाली हैं, लेकि ऐसी स्थिति में भी वो शांत रहने की कोशिश कर रही हैं.