वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन बना दिए हैं. यह अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में ईडन गार्डन्स मैदान पर बना चौथा सबसे बड़ा स्कोर है. वहीं भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जाना है तो इस मैदान पर टी20 का सबसे बड़ा रन चेज करना होगा. कोलकाता में खेले जा रहे इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी. डेथ ओवरों में भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई, क्योंकि कैरेबियाई बल्लेबाजों ने अंतिम 30 गेंदों में 75 रन बना डाले. अपडेट जारी है...