ऐप्पल फैन्स के लिए खास रहेगा अगला हफ्ता, कई प्रोडक्ट्स होंगे लॉन्च, सस्ते आईफोन और मैकबुक का इंतजार भी होगा खत्म

Wait 5 sec.

ऐप्पल फैन्स के लिए अगला हफ्ता बहुत खास रहने वाला है. पहले कंपनी ने 4 मार्च को होने वाले स्पेशल इवेंट की जानकारी दी थी, लेकिन अब कंपनी के सीईओ टिम कुक ने ऐलान किया है कि अगला पूरा हफ्ता खास रहने वाला है और सोमवार सुबह से इसकी शुरुआत हो जाएगी. कंपनी अगले हफ्ते अपनी सस्ती मैकबुक, अपडेटेड मैकबुक एयर और मैकबुक प्रो और किफायती आईफोन iPhone 17e को लॉन्च कर सकती है. सस्ती मैकबुक का सबको इंतजारऐप्पल लंबे इंतजार के बाद अपनी अब तक की सबसे सस्ती मैकबुक लॉन्च करने को तैयार है. इसमें 12.9 इंच का डिस्प्ले और आईफोन 16 प्रो वाला A18 Pro चिपसेट दिया जा सकता है. कीमत कम रखने के लिए इसमें M सीरीज की जगह A सीरीज चिपसेट यूज किया जा रहा है. इस मैकबुक के येलो, सिल्वर, ब्लू और पिंक कलर ऑप्शन में आने की उम्मीद है और इसे 50,000-60,000 रुपये की कीमत पर उतारा जा सकता है. इसके जरिए कंपनी विंडोज लैपटॉप को टक्कर देना चाहती है.A big week ahead. It all starts Monday morning! #AppleLaunch pic.twitter.com/PQ9gM2Gl2r— Tim Cook (@tim_cook) February 26, 2026मैकबुक एयर और प्रो को भी किया जाएगा अपडेटअगले हफ्ते कंपनी MacBook Air और MacBook Pro के अपग्रेडेड वर्जन लॉन्च करेगी. इनमें नई M5, M5 Pro और M5 Max चिप दी जाएंगी. डिजाइन के मामले में नए मॉडल में ज्यादा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. ऐप्पल स्टोर्स पर इसके करंट जनरेशन मॉडल की सप्लाई बंद हो चुकी है. ऐसे में पूरे कयास हैं कि कंपनी अगले हफ्ते नए मॉडल को लॉन्च कर देगी. आईफोन 17eपिछले साल सितंबर में लॉन्च हुई आईफोन 17 सीरीज के किफायती एडिशन को 4 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है. इस आईफोन को लेटेस्ट लाइनअप की डिजाइन लैंग्वेज के साथ उतारा जा सकता है. इसमें डायनामिक आईलैंड के साथ 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले, आईफोन 17 वाला A19 चिपसेट और 18MP वाला सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है. भारत में इसकी शुरुआती कीमत 60,000 रुपये के आपसपास रहने की उम्मीद है और यह गूगल पिक्सल 10a को टक्कर देगा.ये भी पढ़ें-WhatsApp Web down: मैसेज नहीं भेज पा रहे हैं यूजर्स, लॉग-इन करने में भी आ रही दिक्कत