Shivam Dube Bowled The Ball Outside The Pitch Against Zimbabwe: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने अपने दूसरे सुपर-8 मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 रनों से बड़ी जीत हासिल की. ये मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में बीती रात यानी 26 फरवरी को खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम के लिए सब कुछ अच्छा रहा, सिर्फ शिवम दुबे को छोड़कर. शिवम की इस मैच में बल्लेबाजी तो नहीं आई, लेकिन उन्होंने गेंदबाजी में काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया. इसी के साथ दुबे टी20 विश्व कप में भारत की ओर से सबसे महंगा ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं.शिवम दुबे ने पिच के बाहर फेंकी गेंदआईसीसी के नियम के अनुसार पिच की लंबाई 22 यार्ड होती है, जबकि पिच की चौड़ाई 10 फीट की होती है. अगर गेंद पिच के बाहर दाहिने या बाएं गिरती है तो अंपायर उसे नो बॉल करार देता है. जिम्बाब्वे की पारी के 15वें ओवर की पहली 5 गेंद पर 17 रन खाने के बाद शिवम दुबे ने आखिरी गेंद को वाइड यॉर्कर फेंकने की कोशिश की, लेकिन वो गेंद पिच के बाहर जा गिरी. इस वजह से अंपायर ने गेंद को नो बॉल करार दिया. इसके बाद फ्री हिट पर शिवम दुबे ने दो वाइड बॉल डाली और फिर छक्का भी खा लिया. दरअसल, एमसीसी की नियम के अनुसार- यदि गेंद स्ट्राइकर बल्लेबाज के विकेट की लाइन तक पहुंचने से पहले पिच एरिया से पूरी तरह या आंशिक रूप से बाहर जाती है तो अंपायर नो बॉल दे सकता है.जिम्बाब्वे के खिलाफ दो ओवर में दिए 46 रनजिम्बाब्वे के खिलाफ शिवम दुबे ने दो ओवर डाले. जहां पहले ओवर में उन्होंने 26 रन दिए, तो दूसरे में भी 20 रन लुटाए. दो ओवर में स्पेल में उन्होंने कुल 46 रन दिए. ये टी20 विश्व कप इतिहास में दो ओवर में किसी गेंदबाज द्वारा खर्च किए गए सबसे ज्यादा रन हैं. टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शिवम को 15वें ओवर के लिए गेंद सौंपी थी. टी20 विश्व कप में किसी भी भारतीय गेंदबाज का सबसे महंगा (26 रन) ओवर है. साल 2007 में युवराज सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक ओवर में 25 रन दिए थे.