मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की 'दो दीवाने शहर में' और तापसी पन्नू की कोर्टरूम ड्रामा 'अस्सी' का प्रीमियर 20 फरवरी को हुआ था. दोनों फिल्में कम हाइप के साथ सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थीं. वहीं न 'अस्सी' और न ही 'दो दीवाने शहर में' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पा रही हैं. दोनों की रफ्तार बेहद धीमी है. वहीं वीकडेज में तो इनकी हालत और पतली नजर आ रही है. चलिए यहां जानते हैं 'अस्सी' और 'दो दीवाने शहर में' से किसने पांचवे दिन यानी मंगलवार को ज्यादा कलेक्शन किया है?‘दो दीवाने सहर में’ ने 5वें दिन कितनी की कमाई? सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की ‘दो दीवाने सहर में’ को ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस ने रवि उदयवार के डायरेक्शन में पेश किया है. रवि उदयवार फिल्म्स के साथ मिलकर, संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भारत कुमार रंगा ने इसे प्रोड्यूस किया है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए संघर्ष कर रही है. हालांकि इसने ओपनिंग डे पर 1.25 करोड़ के कलेक्शन के साथ खाता खोला था. रिलीज़ के दूसरे दिन, मृणाल ठाकुर की फिल्म ने 1.5 करोड़ और कमाए, और रविवार को इसने 1.45 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया.वहीं सोमवार को फिल्म की कमाई 1 करोड़ से भी कम रही और ये लाखों में सिमट गई. इसका मंडे का कलेक्शन 60 लाख रुपये रहा.वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दो दीवाने सहर में’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को 50 लाख रुपयों का कलेक्शन किया है.इसी के साथ ‘दो दीवाने सहर में’ की 5 दिनों की भारत में कुल नेट कमाई अब 5.30 करोड़ रुपये हो गई है.'अस्सी' ने 5वें दिन कितना किया कलेक्शन? तापसी पन्नू की 'अस्सी' को अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है और इसे भूषण कुमार, कृष्णन कुमार और सिन्हा ने बनारस मीडियावर्क्स प्रोडक्शन लेबल के तहत प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर ठंडी साबित हुई है. ये कोर्ट रूम ड्रामा रिलीज के पहले दिन से दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकामयाब रही है.फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 'अस्सी' ने 1 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की थी. इसके बाद दूसरे दिन इसने 1.6 करोड़, तीसरे दिन भी 1.6 करोड़ और चौथे दिन 70 लाख रुपयों का कलेक्शन किया.वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'अस्सी' ने रिलीज के 6ठे जिन 21.43 फीसदी की तेजी दिखाते हुए 85 करोड़ रुपये बटोरे हैं.इसके बाद इस फिल्म की 5 दिनों की भारत में कुलनेट कमाई अब 5.75 करोड़ रुपये हो गई है.