स्कूल या कॉलेज के लिए लैपटॉप खरीदने से पहले इन 7 जरूरी फीचर्स को चेक करना न भूलें, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान

Wait 5 sec.

Best Laptop For College Students: आज के समय में लैपटॉप कोई लग्जरी नहीं, बल्कि हर छात्र की जरूरत बन चुका है. ऑनलाइन क्लास, प्रोजेक्ट, प्रेजेंटेशन, कोडिंग, रिसर्च या फिर मूवी और सोशल मीडिया हर काम के लिए बड़ी स्क्रीन और भरोसेमंद डिवाइस जरूरी है. अगर आप अपने बच्चे के लिए नया लैपटॉप लेने की सोच रहे हैं तो सिर्फ कीमत देखकर फैसला न करें. सही फीचर्स चुनना ज्यादा अहम है.सबसे पहले तय करें जरूरतखरीदने से पहले यह साफ कर लें कि लैपटॉप का मुख्य उपयोग क्या होगा. अगर काम सिर्फ नोट्स बनाना, ऑनलाइन क्लास अटेंड करना और इंटरनेट ब्राउज़िंग तक सीमित है तो एंट्री-लेवल डिवाइस भी पर्याप्त रहेगा.लेकिन अगर बच्चा इंजीनियरिंग, डिजाइन, वीडियो एडिटिंग या कोडिंग जैसे टेक्निकल फील्ड में है तो ज्यादा ताकतवर मशीन लेना समझदारी होगी. जरूरत के हिसाब से डिवाइस चुनने से लंबे समय तक फायदा मिलता है.प्रोसेसरप्रोसेसर ही तय करता है कि लैपटॉप कितनी तेजी और स्मूद तरीके से काम करेगा. सामान्य पढ़ाई के लिए Intel Core i3 या AMD Ryzen 3 पर्याप्त हो सकता है.अगर मल्टीटास्किंग, प्रोग्रामिंग या भारी सॉफ्टवेयर चलाने हैं तो Intel Core i5 या AMD Ryzen 5 बेहतर विकल्प हैं. वहीं गेमिंग या प्रोफेशनल एडिटिंग के लिए Intel Core i7 या AMD Ryzen 7 जैसे प्रोसेसर ज्यादा उपयुक्त रहेंगे.RAM और स्टोरेज पर न करें समझौताकम से कम 8GB RAM वाला लैपटॉप लेना चाहिए. अगर बजट अनुमति दे तो 16GB RAM भविष्य के लिए बेहतर रहेगी. स्टोरेज के मामले में HDD की जगह SSD चुनें क्योंकि SSD तेज बूटिंग और बेहतर परफॉर्मेंस देता है. कम से कम 512GB SSD रखना फायदेमंद रहेगा.बैटरी लाइफ का रखें ध्यानस्कूल, कॉलेज और लाइब्रेरी के बीच भागदौड़ में बार-बार चार्जिंग का मौका नहीं मिलता. इसलिए ऐसा लैपटॉप चुनें जो एक बार चार्ज करने पर कम से कम 6–8 घंटे चल सके.डिस्प्ले साइज और वजन14 इंच या 15.6 इंच की स्क्रीन पढ़ाई के लिए उपयुक्त मानी जाती है. फुल एचडी (1920x1080) रिजॉल्यूशन से टेक्स्ट और वीडियो साफ दिखते हैं. हल्का लैपटॉप (लगभग 1.6 किलोग्राम से कम) रोजाना बैग में ले जाने के लिए बेहतर रहता है और आंखों पर भी कम दबाव डालता है.मजबूती और भरोसेमंद ब्रांडबच्चों के इस्तेमाल में डिवाइस पर थोड़ा दबाव पड़ना स्वाभाविक है. मजबूत बॉडी, टिकाऊ हिंग और बेहतर कीबोर्ड वाला मॉडल चुनें. साथ ही ऐसी कंपनी का चयन करें जिसकी वारंटी और सर्विस सपोर्ट अच्छा हो.बजट और भविष्य की तैयारीबजट तय करना जरूरी है लेकिन बहुत सस्ता विकल्प चुनना आगे चलकर महंगा पड़ सकता है. थोड़ा अतिरिक्त खर्च करने से लैपटॉप 4–5 साल तक आराम से चल सकता है. स्टूडेंट डिस्काउंट और ऑफर्स पर भी नजर रखें.समझदारी से करें निवेशलैपटॉप खरीदना एक निवेश है. सिर्फ डिजाइन या दिखावे के आधार पर निर्णय न लें. परफॉर्मेंस, बैटरी, मजबूती और जरूरत के अनुसार फीचर्स को प्राथमिकता दें. सही लैपटॉप आपके बच्चे का साथ पूरे स्कूल या कॉलेज के सफर में निभा सकता है.यह भी पढ़ें:लिफ्ट में घुसते ही गायब हो जाता है नेटवर्क! कैसे ये लोहे का पिंजरा बन जाता है सिग्नल का सबसे बड़ा दुश्मन?