Harry Brook Hit Century Against Pakistan In ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मुकाबला बीती रात यानी 24 फरवरी को हुआ. ये मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने एक यादगार पारी खेलते हुए अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया. पाकिस्तान द्वारा दिए गए 165 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान ब्रूक ने न केवल मैच जिताया, बल्कि अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक भी लगाया.हैरी ब्रूक ने सिर्फ 50 गेंद पर जड़ा शतकपाकिस्तान के खिलाफ हैरी ब्रूक ने अपनी शतक सिर्फ 50 गेंद पर पूरी कर ली थी. जहां इंग्लैंड के सभी बल्लेबाज पाकिस्तान के गेंदबाजों के सामने मुश्किल में नजर आएं, वहां ब्रूक ने अकेले ही पाकिस्तानी गेंदबाजी को लताड़ा. उनकी 100 रन की पारी में 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे.ब्रुक ने ठोका टी20 वर्ल्ड कप में सबसे कम गेंदो पर तीसरा सबसे तेज शतक टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में हैरी ब्रूक ने गेंदों के लिहाज से तीसरा सबसे तेज शतक ठोक दिया है. उनसे ऊपर सिर्फ वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल हैं, जिन्होंने साल 2016 में 47 गेंद पर शतक लगाया था, जबकि साल 2007 में 50 गेंद पर ही शतक जड़ चुके हैं. इसके अलावा न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम भी 51 गेंदों पर शतक लगा चुके हैं.टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज शतक 47 गेंद- क्रिस गेल बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े, 2016 50 गेंद- क्रिस गेल बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2007 50 गेंद- हैरी ब्रूक बनाम पाकिस्तान, पल्लेकेले, 2026 51 गेंद- ब्रैंडन मैकुलम बनाम बांग्लादेश, पल्लेकेले, 2012टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कप्तान की सबसे बड़ी पारीहैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाकर टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कप्तान का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस टूर्नामेंट के इतिहास में ब्रूक पहले कप्तान बन चुके हैं, जिन्होंने शतक बनाया है.टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कप्तान का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर 100 - हैरी ब्रूक बनाम पाकिस्तान, पल्लेकेले, 2026 98 - क्रिस गेल बनाम भारत, ब्रिजटाउन, 2010 94* - लोरकान टकर बनाम ओमान, कोलंबो एसएससी, 2026 92 - रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया, ब्रिजटाउन, 2024