T20 World Cup 2026 Super 8 Points Table: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है. सुपर-8 स्टेज में मुकाबले लगातार रोमांचक हो रहे हैं और पॉइंट्स टेबल की तस्वीर हर मैच के साथ बदल रही है. इस बीच इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.टूर्नामेंट में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था, लेकिन अब सिर्फ 8 टीमें सुपर-8 में बची हैं. इन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है.ग्रुप-1: भारत, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे ग्रुप-2: पाकिस्तान,श्रीलंका,न्यूजीलैंड, इंग्लैंडग्रुप-2 में इंग्लैंड का दबदबाग्रुप-2 में इंग्लैंड ने लगातार दो मैच जीतकर 4 अंक हासिल कर लिए हैं. उनका नेट रन रेट भी सकारात्मक है, जिसके चलते वे आधिकारिक तौर पर सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई हैं. न्यूजीलैंड के खाते में 1 अंक है, क्योंकि उसका एक मैच बेनतीजा रहा. पाकिस्तान ने दो मैच खेले हैं, जिसमें एक हार और एक नो रिजल्ट के कारण उसके पास सिर्फ 1 अंक है. श्रीलंका को अपने पहले मैच में हार मिली और वह फिलहाल आखिरी स्थान पर है.ग्रुप -2इंग्लैंज (Q) - 2 मैच , 2 जीत , 4 अंक , NRR: +1.491न्यूजीलैंड - 1 मैच , 0 जीत , 1 अंक , NRR: 0पाकिस्तान - 2 मैच , 0 जीत , 1 अंक , NRR: -0.461श्रीलंका - 1 मैच , 0 जीत , 0 अंक , NRR: -2.55अब इस ग्रुप में दूसरे स्थान के लिए न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है. नेट रन रेट यहां अहम भूमिका निभा सकता है.ग्रुप-1 में भी कड़ी जंगग्रुप-1 की स्थिति भी दिलचस्प है. वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका दोनों ने अपने-अपने पहले मुकाबले जीतकर 2-2 अंक हासिल किए हैं. बेहतर नेट रन रेट के आधार पर वेस्टइंडीज फिलहाल शीर्ष पर है. भारत को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा, जिससे उसका नेट रन रेट नकारात्मक हो गया है. जिम्बाब्वे भी अपना पहला मैच हारकर चौथे स्थान पर है.ग्रुप -1वेस्टइंडीज - 1 मैच , 1 जीत , 2 अंक , NRR: +5.35साउथ अफ्रीका - 1 मैच , 1 जीत , 2 अंक , NRR: +3.80भारत - 1 मैच , 0 जीत , 0 अंक , NRR: -3.80जिम्बाब्वे - 1 मैच , 0 जीत , 0 अंक , NRR: -5.35अब दोनों ग्रुप में टॉप-2 टीमें ही सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी. ऐसे में आने वाले मुकाबले बेहद अहम हो गए हैं. हर टीम के लिए सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीत भी जरूरी है, क्योंकि रन रेट आगे की राह तय करेगा.