सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ टिकट विंडो पर नई फिल्मों से भारी कॉम्पिटिशन के बावजूद अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है. यहां तक कि रिलीज के एक महीने बाद भी ये फिल्म दर्शकों को न केवल सिनेमाघरों तक खींच पा रही है बल्कि खूब नोट भी छाप रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के पांचवें मंगलवार यानी 33वें दिन कितना कलेक्शन किया है?‘बॉर्डर 2’ ने 33वें दिन कितनी की कमाई? 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ की सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ ने दर्शकों का खूब दिल जीता. इस एक्शन वॉर ड्रामा की कहानी से लेकर स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस तक की खूब तारीफ हुई है. इसी के साथ ये फिल्म रिलीज के पांचवें हफ्ते में भी खूब कमाई कर रही है. दिलचस्प बात ये है कि फिलहाल सिनेमाघरों में नई फिल्में अस्सी और दो दीवाने के साथ एक हफ्ते पुरानी ओ रोमियो भी मौजूद है. लेकिन इन नई रिलीज के आगे भी ‘बॉर्डर 2’ हार मानने को तैयार नहीं है और हर दिन खूब नोट छाप रही है.फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘बॉर्डर 2’ ने पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ कमाए थे. दूसरे वीके में फिल्म ने 70.15 करोड़, तीसरे हफ्ते में 23.35 करोड़ और चौथे वीक में 6.6 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं 29वें दिन इसने 30 लाख रुपये, 30वें दिन 55 लाख रुपये, 31वें दिन 70 लाख रुपये और 32वें दिन 30 लाख रुपयों का कलेक्शन किया.वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के 33वें दिन 5वें मंगलवार को 31 लाख रुपये कमाए हैं.इसी के साथ ‘बॉर्डर 2’ की 33 दिनों की कुल कमाई अब 326.51 करोड़ रुपये हो गई है.जबकि वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 490 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.बता दें कि इस फिल्म का बजट 275 करोड़ रुपये है. ऐसे में ये ‘बॉर्डर 2 अपनी रिलीज के 33 दिनों में मोटा मुनाफा कमा चुकी है.‘बॉर्डर 2’ ने बदली इन स्टार्स की किस्मत‘बॉर्डर 2’ जहां सनी देओल की गदर 2 के बाद करियर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है तो वहीं इसने बाकी स्टार कास्ट की किस्मत भी बदल दी है. वरुण धवन से लेकर दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की ये सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. अब देखने वाली बात है कि ये फिल्म कछुए की चाल से क्या वर्ल्डवाइड 500 करोडी बन पाती है या नहीं.