निर्देशक संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है. इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की जोड़ी बड़े पर्दे पर एक साथ दिखाई देगी. हाल ही में फिल्म के बजट को लेकर खबरें आई थीं कि मेकर्स इसे 450 करोड़ के भारी बजट में तैयार कर रहे हैं. लेकिन अब नई रिपोर्ट के मुताबित ये दावा गलत है.'लव एंड वॉर' का असली बजट बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र के हवाले से लिखा गया, 'लव एंड वॉर का बजट बढ़ा है, लेकिन संजय लीला भंसाली की लगभग हर फिल्म में ऐसा होता है. शुरुआत में इसे 250 करोड़ की भव्य फिल्म के रूप में प्लान किया गया था, लेकिन शूटिंग के दौरान लागत बढ़कर 350 करोड़ तक पहुंच गई.'रिपोर्ट में आगे कहा गया, 'भंसाली अपने विजन से कभी समझौता नहीं करते और वो इस फिल्म को पूरे जुनून के साथ बना रहे हैं. उन्हें विश्वास है कि यह उनका अब तक का बेस्ट काम हो सकता है. 425 करोड़ के बजट की जो बात कही जा रही है, वह जानबूझकर प्रोजेक्ट को नुकसान पहुंचाने के लिए फैलाई गई है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है.'इतने करोंड़ किए खर्चरिपोर्ट में सूत्र के हवाले से आगे लिखा है, 'ये कोई वीएफएक्स वाली फिल्म नहीं है. लव एंड वॉर की ज्यादातर शूटिंग बड़े सेट्स पर की गई है, जहां बीते दौर को दोबारा रचा गया है. इससे लागत उतनी नहीं बढ़ती जितना अनुमान लगाया जा रहा है. जो भी फिल्ममेकिंग को समझता है, वो कहेगा कि 425 करोड़ का आंकड़ा बेबुनियाद है. सच्चाई ये है कि लव एंड वॉर 350 करोड़ की फिल्म है, और निर्माता लगभग 30 करोड़ मार्केटिंग पर खर्च करने का प्लान बना रहे हैं. इस तरह टोटल लागत करीब 380 करोड़ तक जाएगी.'कब रिलीज होगा ‘लव एंड वॉर’?बता दें, ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग काफी टाइम से चल रही है. बताया जा रहा है कि ये फिल्म अगले साल 2027 में रिलीज की जाएगी. दरअसल रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की रामायण में भी बिजी हैं, जो कि दो पार्ट में रिलीज होगी. पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर आएगा और दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर. इन दोनों फिल्मों के बीच ‘लव एंड वॉर’ रिलीज करने की प्लानिंग है. शूटिंग इस साल जून तक पूरी होने की उम्मीद है.